टिहरी, अप्रैल 4 -- द लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एवं थ्रिफ्ट कोपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) द्वारा निवेशकों का धन ना लौटाए जाने व कंपनी को बंद कर फरार होने पर विभिन्न थानों पर पंजीकृत अभियोगों के संबंध में एसएसपी आयुष अग्रवाल ने वीसी माध्यम से पुलिस कार्यालय में समीक्षा गोष्ठी आहूत की। पुलिस की मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी अग्रवाल ने मामल में सीओ टिहरी, नरेंद्रनगर व चंबा सहित एसओ चंबा, एसओ घनसाली व एसओ देवप्रयाग व अभियोगों से सम्बंधी विवेचकों के साथ वीसी के माध्यम से गहन चर्चा की। कोपरेटिव सोसायटी ऊंचे ब्याज दरों का लालच देकर निवेशकों की करोड़ो रुपए की पूंजी लेकर फरार हो गई है। मामले में एसएसपी ने सभी सम्बंधित पुलिस कार्मिकों को निर्देशित किया है कि संपूर्ण साक्ष्य संकलित करने के उपरांत ही विवेचकों द्वारा आरोप पत्र न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.