जमशेदपुर, फरवरी 2 -- भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने रविवार को जमशेदपुर में वरिष्ठ उद्योग नेताओं के साथ यूनियन बजट का लाइव प्रसारण देखा। वक्ताओं ने कहा कि यह बजट ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब भारत वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूनियन बजट 2026-27 को भविष्योन्मुखी और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताते हुए कहा गया कि यह सरकार की अगली पीढ़ी के सुधारों, उच्च आर्थिक विकास और मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिरता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीआईआई ने कहा कि सरकार द्वारा विकास समर्थन के साथ राजकोषीय संयम पर लगातार ध्यान देना सकारात्मक संकेत है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रखा गया है, जो सीआईआई के अनुशंसित ग्लाइड पाथ के अनुरूप ह...