अमरोहा, दिसम्बर 18 -- सैदनगली, संवाददाता। विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कुटुंब प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। आयोजन की मुख्य अतिथि सुनीता व मुख्य वक्ता विनीता शर्मा (नगर बौद्धिक प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति) ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलितन कर पुष्पार्चन किया। मुख्य वक्ता विनीता शर्मा ने कुटुंब प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में भारतीय दृष्टि विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रश्नोत्तरी के तहत इंटर कॉलेज की प्रवक्ता नीशु ने सही प्रश्न देने वाली माताओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, समाज को अपने जीवन चरित्र से दिशा देने व राष्ट्र की सुरक्षा हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाली प्रेरणादायी वीरा...