किशनगंज, जनवरी 1 -- पौआखाली। एक संवाददाता बुधवार को अररिया थाना क्षेत्र के पलासी गांव निवासी होमगार्ड जवान मनेश्वर यादव पौआखाली थाना से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सम्मान में पौआखाली थाना में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया, उन्हें अंग वस्त्र देकर विदाई दी गई जिसमें साथी होमगार्डों ने भी उन्हें भावभीनी विदा किया। इस अवसर पर पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने मनेश्वर यादव की लगन और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि मनेश्वर यादव ने अपनी ड्यूटी सजगता और मुस्तैदी से पूरी करते रहे। अंकित सिंह ने सेवानिवृत्त होमगार्ड मनेश्वर यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। वही एसआई अंगद प्रसाद, एसआई महेंद्र सिंह, और थाना के अन्य कर्मी सिपाही मौके पर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...