काशीपुर, मार्च 10 -- काशीपुर। निविदा जमा नहीं करने से गुस्साए ठेकेदारों ने सिंचाई विभाग के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। सोमवार को मुरादाबाद रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के बाहर ठेकेदारों ने हंगामा कर नारेबाजी की। उनका कहना था कि आज एक ई-निविदा सिंचाई विभाग के ठेकेदारों/फर्मों से आमंत्रित की गई है। इस ई-निविदा को लिये जाने का समय दोपहर 12 बजे था, लेकिन सभी ठेकेदारों की निविदा नियमानुसार नहीं ली गई। जबकि कुछ बाहरी ठेकेदारों की निविदा जमा कर ली। ठेकेदारों का कहना था कि सभी ठेकेदारों की निविदा जमा की जाए या फिर जमा निविदाओं को निरस्त किया जाए। ठेकेदारों ने इस संबंध में ईई को पत्र भी दिया। यहां अशोक शर्मा, प्रदीप जोशी, डीपी सिंह, नसीम अहमद, मुमताज, सईद, शमीम, रइस अहमद, सुशील शर्मा, शफीक, सलीम, जमाल मुस्तफा व अमित नारंग आदि ठेकेदार मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.