शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- निवास प्रमाण पत्र बनाने को लेकर आवेदक एवं लेखपाल के बीच में विवाद हो गया जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। तहसील में जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में लेखपाल की ओर से आवेदक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात पुलिस ने कही है। पुवाया तहसील के गांव आयूं की कृष्णा यादव ने दो माह पूर्व निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था इसके बाद हल्का के लेखपाल ने आवेदन खारिज कर दिया। इस मामले को लेकर आवेदक कृष्णा यादव ने तहसीलदार एवं एसडीएम से शिकायत की। शिकायत के बाद तहसीलदार ने आवेदक कृष्णा यादव से थाना समाधान दिवस में संबंधित लेखपाल को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। आवेदक महिला के अनुसार उन्होंने संबंधित लेखपाल को आवश्यक दस्तावेज थाना समाधान दिवस में उपलब्ध कराये जिसके बाद भी लेखपाल ने निवास प्रमाण पत्...