बरेली, फरवरी 4 -- निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री मंगलवार देर शाम पीलीभीत से बरेली पहुंचे पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें आरोप पत्र मिल गया है। उसमें जो बिंदु शामिल है वह हास्यास्पद हैं। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए देशभर में लड़ाई लड़ने की अपनी बात दोहराई। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे अलंकार अग्निहोत्री परशुराम धाम पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने अलंकार जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया। पत्रकार वार्ता के दौरान अलंकार ने भाजपा और प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर घेरा। अलंकार ने कहा कि उन्होंने शंकराचार्य का आशीर्वाद लेकर इस देशव्यापी आंदोलन को हुंकार भर दी है। उन्होंने निलंबन के आदेश पर जानकारी दी कि आरोप पत्र उन्हें मिला है। इसमें जो बिंदु शामिल किए गए हैं वो हास्यास्पद हैं। अगर मैंने अपने इस्तीफे में जन वि...