उन्नाव, दिसम्बर 31 -- उन्नाव, संवाददाता । उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं संयुक्त बैठक में शिक्षकों पर दर्जनों ऐपों पर कार्य करने का दबाव होने समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। लंबे समय से एक दिन के रुके वेतन व निलंबित शिक्षकों की बहाली पर अफसरों की बनी अनदेखी पर संगठन के पदाधिकारियों ने सवाल खड़े किए। कहा कि तत्काल कदम उठाया न उठाने पर लोकातांत्रिक ढंग से आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्रा व महामंत्री रामजन्म सिंह ने कहा शिक्षकों को ऐपों में कार्य करने से हटाकर केवल शिक्षण कार्य में लगाया जाए। ऐपों पर संविदा कर्मियों द्वारा कार्य कराया जाए। बंद एवं एकल विद्यालयों हेतु जारी समायोजन प्रक्रिया में पारदर्शिता अपनाते हुए रिक्त विद्यालय तथा सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी कर तैनाती हो। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.