हापुड़, जुलाई 9 -- यूपी के हापुड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां धौलाना तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल सुभाष मीणा ने निलंबन के बाद मानसिक तनाव में आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन पर खसरा-खतौनी की नकल के लिए अवैध वसूली का आरोप था। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने उन्हें निलंबित कर जांच के आदेश दिए थे। उधर, लेखपाल की मौत के बाद राजस्व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। धौलाना तहसील में तैनात लेखपाल सुभाष मीणा ने बुधवार को तहसील परिसर में स्थित आवास पर जहर खा लिया। जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें पिलखुआ के रामा अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लेखपाल मानसिक तनाव में चल रहे थे। दरअसल 3 जून को डहाना गांव में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय से ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ शिकायत की थी। ग्रामीणों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.