कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एसटीएफ की रिपोर्ट पर निलंबित एआरटीओ अंबुज के कानपुर तैनाती के दौरान गतिविधियों और खनन व ट्रांसपोर्टरों से साठगांठ का भी ब्योरा खंगाला जा रहा है। रायबरेली में तैनाती के दौरान एसटीएफ की रिपोर्ट पर अंबुज को निलंबित किया गया है। अंबुज पिछले साल ही कानपुर में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद रायबरेली गए हैं। जुलाई-2021 से जून-2025 तक अंबुज एआरटीओ प्रवर्तन के पद पर आसीन रहे। अंबुज के निलंबन के बाद इसकी जांच उप परिवहन आयुक्त मयंक ज्योति को दी गई है। परिवहन अफसरों का कहना है कि छह महीने पहले उनका कानपुर से तबादला रायबरेली हुआ था। इस वजह से जांच में कानपुर के कार्यकाल की हर गतिविधि को खंगाला जाएगा। कानपुर में अंबुज की लंबे समय तक तैनाती रही है। आरटीओ में चले बवाल को भी जोड़कर देख रहे पिछले साल आरटीओ में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.