उन्नाव, मार्च 12 -- उन्नाव, संवाददाता। नए ट्रांसफार्मर के जल्द क्षतिग्रस्त होने के मामले में निलंबित एक्सईन के स्थान पर मध्यांचल मुख्यालय में सम्बद्ध सौरभ निगम को नई जिम्मेदारी दी गई है। वह पीडी नगर उपकेंद्र में बतौर अधिशासी अभियंता जिम्मेदारी निर्वहन करेंगे। एसई का कहना है कि नवनियुक्ति एक्सईन होली के बाद ज्वाइन करेंगे। मालूम हो कि इसी माह बीते शनिवार को लखनऊ में पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने ट्रांसफार्मरों की समीक्षा बैठक की थी। इसमें ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने की संख्या को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई थी। मामले में अध्यक्ष ने तत्कालीन अधीक्षण अभियंता (वर्तमान में प्रबंध निदेशक कार्यालय में संबद्ध) स्वदेश चौधरी और वर्तमान के एक्सईएन प्रथम हेमेंद्र सिंह को निलंबित करने की बात कही थी। हालांकि, मामले में मंगलवार तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.