धनबाद, जून 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। डाकघर के चर्चित व निलंबित उप डाकपाल सुमित कुमार सौरभ पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। सीबीआई केस के बाद पुलिस केस से मुश्किलें बढ़ गई हैं। बैंक मोड़ थाने में सुमित के खिलाफ 15.66 करोड़ रुपए की हेराफेरी के आरोप में एफआईआर हुई है। डाक निरीक्षक संतोष कुमार की शिकायत पर जालसाजी की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सुमित के खिलाफ जल्द नोटिस जारी करेगी। नोटिस का जवाब मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। सीबीआई ने सुमित के खिलाफ 17 अप्रैल-2024 को केस दर्ज किया था। केस में चार्जशीट के बाद सीबीआई की विशेष अदालत संज्ञान लेगी। फिर सुमित की गिरफ्तारी होगी। नोटिस के बाद पुलिस सीधे सुमित को गिरफ्तार कर सकती है। आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू: सुमित पर आय से अधिक संपत्ति मामले में भी शिकंजा कस सकता है। सीबीआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.