कौशाम्बी, जनवरी 27 -- तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में तैनात हल्का लेखपाल के निलंबन को लेकर संगठन तहसील प्रशासन के विरोध में आ गया है। मंगलवार को संगठन के बैनर तले लेखपालों ने प्रदर्शन करते हुए निलंबन वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि निलंबन वापस नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध किया जाएगा। अफजलपुर सातों, ताज मल्लहन व टांडा में तैनात लेखपाल सुनील श्रीवास्तव को कार्यों में लापरवाही के आरोप में एसडीएम सिराथू ने नौ जनवरी को निलंबित कर दिया था। दस जनवरी को लेखपाल संघ ने एसडीएम सिराथू से मुलाकात की थी। तब सुनील श्रीवास्तव के निलंबन को वापस लेने का एसडीएम ने आश्वासन दिया था। दो हफ्ते बीतने के बाद भी लेखपाल का निलंबन वापस नहीं हुआ। मंगलवार को लेखपाल संघ सिराथू अध्यक्ष साधना सिंह की अगुवाई में लेखपालों ने तहसील में हुंकार भरते हुए एसडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.