प्रयागराज, फरवरी 3 -- बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अपने निलंबन के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेंगे। अलंकार न्यायालय में अपील करने के सिलसिले में सोमवार को वाराणसी से प्रयागराज आए और कई अधिवक्ताओं से विधिक राय ली। वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने के बाद प्रयागराज आए अलंकार अग्निहोत्री ने एक सरकारी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रयागराज में उनके कई अधिवक्ता मित्र हैं, उन्हीं से मिलने आए हैं। निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने त्यागपत्र दिया है, त्यागपत्र स्वीकार न कर निलंबित कर दिया गया। पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ने बातचीत में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति नरम रुख अपने हुए केंद्र सरकार पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ए...