फरीदाबाद, फरवरी 6 -- फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय के सामने सैनिटेशन स्टाफ यूनियन का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी चार अधिकारियों के निलंबन को गलत बताते हुए बहाली की मांग कर रहे हैं। प्रशासन से बातचीत न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान राहुल सिंह चिंडालिया ने की, जबकि संचालन सचिव विशाल पारछा ने किया। इस दौरान राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान दलीप बोहत, जिला सचिव अनिल चिंडालिया सहित कई यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे। यूनियन नेताओं ने बताया कि एक फरवरी को चार सफाई अधिकारियों को निलंबित किया गया, जबकि उनकी ड्यूटी लिखित आदेश के अनुसार सूरजकुंड मेले में लगी हुई थी। इसके बावजूद कार्रवाई की गई, जिसे कर्मचारी अनुचित मान रहे हैं। संघ ने स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.