हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई। हरियावां विकास खंड की कुरसेली ग्राम पंचायत में निर्वाचित ग्राम प्रधान गईकोरा के अकस्मिक निधन से रिक्त हुए पद पर प्रज्ञा वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। प्रधान पद के दायित्वों के संचालन के लिए तीन सदस्यी समिति का गठन किया जाना था। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार लाल चंद की देखरेख में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने दिवंगत ग्राम प्रधान की पौत्री एवं ग्राम पंचायत की निर्वाचित सदस्य प्रज्ञा वर्मा सर्वसम्मति से चुन लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने खुशी जताई एवं निर्वाचित प्रधान को बधाई दी। उपस्थित रहने वालों में समस्त सदस्य गण व सचिव लाल बहादुर, एडीओ पंचायत ध्रुव पांडे, रणवीर सिंह, कमलेश तिवारी, देवेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुधीर वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.