रिषिकेष, फरवरी 10 -- बहुउद्देश्यीय किसान सहकारी समिति की ओर से विभिन्न संस्थाओं के लिए करवाए गए चुनावों में निर्विरोध जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस समर्थित निवार्चित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को श्यामपुर स्थित बहुउद्देश्यीय किसान सहकारी समिति के कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति के विरोध में आज पूरा प्रदेश भाजपा के खिलाफ एकजुट है। आज भाजपा का सदस्य सहकारी समिति के चुनाव लड़ने में भी भयभीत है। इसलिए कांग्रेस समर्थित सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीतकर आए हैं। कहा कि निर्विरोध जीत दर्ज करने वालों में सहकारी समिति में सहकारी गन्ना विकास समिति डोईवाला के सदस्य डॉ. खुशहाल सिंह राणा, इफको और नेशनल को-ऑपरेटिव ऑरगेनिक लिमिटेड के सदस्य पद पर भगवती सेमवाल, क्रय विक...