आरा, फरवरी 22 -- बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया में रविवार को जदयू के प्रखंड स्तरीय सांगठनिक चुनाव की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से मनोज कुशवाहा को लगातार दूसरी बार बिहिया का प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव जिला पर्यवेक्षक संजय सिंह एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी नेयाज खां की देखरेख में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। बैठक में शैलेन्द्र सिंह ने मनोज कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। वक्ताओं ने उनके पिछले कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिली है। मौके पर महेश लाल, आसिफ खान, जासिम खान, दुर्गा शंकर परमार, मनु पाठक, विशेश्वर सिंह, राजीव रंजन रजक, शेख गोरख, बिकी कुमार, जनार्दन सिंह, पप्पू कुमार, राकेश कुमार ओझा, शिवशंकर महतो सहि...