मऊ, नवम्बर 11 -- मऊ, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी/उप निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत नागरिक अब 1950 वोटर हेल्पलाइन और बुक-अ-कॉल विथ बीएलओ सुविधा का उपयोग करके निर्वाचन से संबंधित सभी शिकायतों का समाधान कर सकते हैं। जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (1950 टोल फ्री) कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में स्थापित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन जिला स्तर की हेल्पलाइन 1950 को सक्रिय किया गया है, जिससे नागरिकों के निर्वाचन संबंधी सभी प्रश्नों और शिकायतों का समाधान किया जा सकेगा। यह प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक कार्य करेगा, जो नागरिकों और अन्य हित धारकों को निर्वाचन सेवाओं और प्रश्नों के संबंध में सहायता प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, आयोग द्वारा बुक-अ-कॉल वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.