हजारीबाग, फरवरी 8 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि महापौर और वार्ड पार्षद पद के सभी अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पंजी के निरीक्षण को लेकर तिथि और स्थान निर्धारित कर दिया गया है। निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों में 11 फरवरी,16 फरवरी और 20 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित होकर व्यय लेखा पंजी की जांच कराना अनिवार्य होगा। वार्ड संख्या एक से 12 तक के महापौर और वार्ड पार्षद अभ्यर्थियों के लिए निरीक्षण स्थल नया समाहरणालय सभागार में निर्धारित किया गया है। वही वार्ड संख्या 13 से 24 का द्वितीय तल नया समाहरणालय में और वार्ड संख्या 25 से 36 तक के अभ्यर्थियों की जांच ग्राउंड फ्लोर, नया समाहरणालय में की जाएगी। नोडल पदाधिकारी-सह-राज्य कर पदाधिकारी ...