सोनभद्र, दिसम्बर 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित दिशा-निर्देश एवं कार्यक्रम निर्धारित है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित कार्यक्रम की तिथियों को संशोधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की कार्यवाहियों से सम्बद्ध अधिकारियों का स्थानान्तरण भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बिना नहीं किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन करते हुए नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को नियत किया गया है। उन्होंने बताया कि गणना अवधि 11 दिसम्बर को, पोलिंग स्टेशनों का रैशनलाइजेशनरी-अरेंजमेंट 11 दिसम्बर को, कंट्रोल टेबल का अपडेट और ड्राफ्ट रोल ...