बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा बार एसोसिएशन तहसील अतर्रा में शनिवार को आम सभा की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें महेंद्र कुमार गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। अतर्रा बार एसोसिएशन अतर्रा के नवीन कार्यकारिणी निर्वाचन के लिए वीरेंद्र कुमार पांडे एड को निर्वाचन अधिकारी घोषित किया गया। आम सभा में श्री सुरेश गौतम एड,चंद्र भान त्रिपाठी एड,रामस्वरूप सिंह एड, छोटेलाल अवस्थी,राजललन गर्ग,भागीरथ पांडे,भोला प्रसाद द्विवेदी,रामप्रसाद वर्मा,नरेंद्र गुप्ता एड,राजेंद्र त्रिपाठी एड, रमेश प्रसाद एड,उमाशंकर त्रिपाठी एड, राजेंद्र शुक्ला सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहेl

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...