चाईबासा, जनवरी 26 -- चाईबासा। झारखंड राज्य में निर्वाचन संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार को रविवार को रांची में सम्मानित किया गया। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के तत्वावधान में रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समारोह के दौरान, झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल(निर्वाचन) विभाग, झारखंड के रवि कुमार की मौजूदगी में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...