अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रगति का आंकलन करने के लिए आयोग के सचिव अजय कुमार वर्मा एवं उप सचिव दीपमाला ने सोमवार को तहसील गभाना पर निरीक्षण किया। आयोग की उच्चस्तरीय टीम ने मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सचिव ने बीएलओ, सुपरवाइजरों एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा प्रविष्टियों में सुधार का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्र...