अररिया, अक्टूबर 4 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले के तीन प्रखंडों के बीईओ को जिले के दूसरे प्रखंड में पदस्थापित किया गया है। यह पदस्थापन निर्वाचन आयोग के पत्र के आलोक में की गई है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक से जारी पत्र के अनुसार पलासी प्रखंड की बीईओ प्रतिमा कुमारी को सिकटी की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी तरह जोकीहाट के बीईओ शिव नारायण कुमार सुमन को अररिया सदर प्रखंड का बीईओबनाया गया है। साथ ही रानीगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन प्रियदर्शी को फारबिसगंज प्रखंड की जवाबदेही दी गयी है। डीईओ संजय कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है। फिलहाल जिले में यही तीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हैं। जिसे इधर से उधर किया गया है। शेष छह प्रखंड प्रभारी बीईओ के भरोसे चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.