मऊ, सितम्बर 24 -- मधुबन। तहसील सभागार में एसडीएम राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाइजर की बैठक की गई। बैठक में तहसील क्षेत्र के 186 बीएलओ एवं 18 सुपरवाइजर की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसडीएम ने चेताया की निर्वाचन आयोग के कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता पाई गई तो संबंधित कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एसडीएम ने मृतकों के नाम को निकालना, जेंडर का अनुपात, नए नाम को जोड़ने सहित निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने के बाबत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देशित करते हुए कहा कि हमें पंचायत निर्वाचन नामावली को शत प्रतिशत त्रुटि रहित तैयार करते हुए निर्वाचन आयोग के अनुपालन में कार्य कर निष्पक्ष चुनाव संपन्न करना प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.