शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- बंडा संवाददाता। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया उस समय बाधित हो गई, जब विपक्षी प्रत्याशी भारी समर्थकों के साथ ब्लॉक सभागार पहुंचे, लेकिन निर्वाचन अधिकारी मौके पर नहीं आए। इससे समर्थकों में नाराजगी फैल गई और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। विपक्षी टीम के प्रत्याशी रिशु कुमार सिंह, शिवसरन सिंह, सूर्यपाल सिंह और महीप सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ करीब 11 बजे ब्लॉक परिसर पहुंचे थे, जहां नामांकन होना था। निर्वाचन अधिकारी के न आने पर समर्थक धरने पर बैठ गए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक गुट के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और प्रदर्शन में शामिल हो गए। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने पुवायां और बंडा थानों का पुलिस बल बुलाकर मौके पर तैनात किया। समर्थक शाम करीब साढ़े तीन बज...