गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी प्रखंड की निर्वाचक सूची में दर्ज मतदाताओं की धुंधली, मानवरहित व त्रुटिपूर्ण तस्वीरें हटाई जाएंगी। इसको लेकर गुरुवार को पंचदेवरी प्रखंड सभागार में आयोजित बीएलओ की बैठक में बीडीओ आयुष राज आलोक ने कही । बीडीओ ने बैठक के माध्यम से भी इस अभियान को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को सत्यापन कार्य की जिम्मेदारी सौंपते हुए इसे तीन दिनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बीडीओ ने बताया कि सत्यापन के दौरान उन प्रविष्टियों को भी दुरुस्त किया जाएगा, जिनमें पिता के नाम की जगह पति का नाम या पति के नाम की जगह पिता का नाम दर्ज है। इसके साथ ही डेमोग्राफिक सिमिलर इंट्री को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनका नाम और पिता का नाम एक समान द...