चंदौली, जनवरी 13 -- चंदौली, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण से जुड़े अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आईटीआई रेवसा सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान डीएम ने भारत निर्वाचन आयोग के दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन और पूरी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के साथ कार्य करने, सभी बीएलओ के साथ समन्वय बनाते हुए फार्म के अपलोडिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अप्रमाणित प्रविष्टियों पर नोटिस जारी करने, पात्रता परीक्षण और अंतिम निर्वाचक सूची तैयार करने की जिम्मेदारी तय की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने दायित्वों को गंभीरता के साथ पारदर्शिता और समयबद्धता से निभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.