औरैया, जनवरी 6 -- औरैया, संवाददाता।जनपद में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकाशित नामावली पर 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी, जबकि अंतिम प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उनके प्रकरणों के निस्तारण के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की संख्या बढ़ाई गई है। पूर्व में 15 अधिकारी तैनात थे, जबकि अब निर्वाचन आयोग की स्वीकृति से 27 अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती के बाद कुल 42 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण...