औरैया, नवम्बर 4 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर यह पुनरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के तहत गणना अवधि 04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है। इसके बाद निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 09 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां 09 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक ली जाएंगी। इसी अवधि में नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन और गणना प्रपत्रों पर निर्णय की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। दावे-आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.