मुरादाबाद, मई 16 -- सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी निर्यातक की बेटी के साथ उनके चालक ने दुष्कर्म भी किया था। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। गुरुवार को सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी चालक शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। शहर निवासी निर्यातक ने बीते 11 मई को मुगलपुरा के बरवालान निवासी चालक शहजाद के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। दर्ज रिपोर्ट में निर्यातक ने बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। बीते 11 मई की सुबह सवा 11 बजे चालक उसे ट्यूशन छोड़ने लगा गया था। दोपहर करीब एक बजे छात्रा को चालक ट्यूशन से लेकर शहर में निर्यातक की बहन के घर छोड़ने जा रहा था। वहां बहन के घर के बेसमेंट में आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। बाद में दूसरे रास्ते से ऊपरी मंजिल पर ले जाकर छोड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.