मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। लघु उद्योग भारती (एलयूबी) ने निर्यातकों को बैंक के ब्याज में छूट देने की घोषणा करने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। एलयूबी की मुरादाबाद शाखा के अध्यक्ष रचित अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका में भारी टैरिफ लगने की वजह से निर्यातकों को पूर्व में दी जा रही बैंक के ब्याज में छूट की सुविधा को बहाल करना जरूरी हो गया था। ब्याज में तीन फीसदी छूट की सुविधा एक जनवरी 2025 को समाप्त कर दी गई थी। छूट की बहाली की मांग को लेकर एलयूबी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। रचित अग्रवाल ने कहा कि काफी प्रयासों के बाद सरकार की तरफ से ब्याज में पौने तीन फीसदी की छूट का ऐलान कर दिया गया है। जिसके लिए एलयूबी की पूरी टीम भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.