अलीगढ़, फरवरी 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धर्म समाज महाविद्यालय में चिन्मयी महिला विचार मंच द्वारा मंगलवार को 'निर्मात्री- नारी तू नारायणी' विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, चिकित्सकों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति और भारतीय संस्कृति में उसकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया। मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, अनुसंधान और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉ. पुनीता गर्ग ने कहा कि स्त्रियों की शक्ति अपार है। उसका सकारात्मक उपयोग समाज को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहा...