बाराबंकी, जनवरी 20 -- फतेहपुर। पुरानी तहसील परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण की गुणवत्ता परखने के लिए एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान नीलाम हुई जर्जर बिल्डिंग का मलबा न उठाने को लेकर सम्बन्धित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए मलबा हटाने के निर्देश दिये। मालूम हो कि पुरानी तहसील परिसर में बने जर्जर भवनों की नीलामी के बाद करीब साढे चार करोड की लागत से तहसीलदार आवास, नायब तहसीलदार आवास व अन्य कर्मचारियों के लिए आवास व पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मंगलवार को एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने निर्माण कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ईंट व मसाले की भी गुणवत्ता देखी। कार्य कर रहे कर्मचारी ने बताया कि जर्जर भवन की नीलामी के बाद कुछ भवनों के अवशेष अभी भी हैं जिसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.