नोएडा, दिसम्बर 23 -- नोएडा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माण सामग्री न ढंकने पर मंगलवार को एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बोर्ड ने सेक्टर-50 और सेक्टर-80 के औचक निरीक्षण के दौरान ग्रेप के नियमों का उल्लंघन पाया। दोनों स्थानों पर 50-50 हजार का जुर्माना किया गया। इन स्थानों पर निर्माण कार्य के साथ ही निर्माण सामग्री को ढंक कर नहीं रखा गया था। दो महीनों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लगभग छह करोड़ रुपये का जुर्माना किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...