संभल, फरवरी 3 -- उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय पीपली, बिलारी (मुरादाबाद मंडल) में पढ़ाई का सपना देख रहे निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया गया है। महानिदेशक, अटल आवासीय विद्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा प्रवेश प्रक्रिया की समय-सीमा को विस्तारित कर दिया गया है। यह निर्णय विभिन्न मंडलों से अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त होने के चलते लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ सकें। अटल आवासीय विद्यालय पीपली, बिलारी में अपने बालक एवं बालिकाओं का प्रवेश कराने के इच्छुक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सूचित किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.