गाज़ियाबाद, नवम्बर 29 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम के अभयखंड 4 में नाली बनाने के दौरान पेयजल लाइन टूटने से पेड़ की जड़ के आसपास पानी भर गया है। पेड़ कभी भी गिर सकता है और पास की सोसाइटी के नींव के भी गिरने का खतरा है। वहीं आसपास के कई घरों में इस कारण दूषित पानी पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि 12 दिन पेड़ इसी हालत में है। अभयखंड 4 में बिनसर महादेव मंदिर के आसपास नगर निगम नालियों का निर्माण करा रहा है। पास के अनुकंपा अपार्टमेंट 1 में रहने वाले आनंद वल्लभ पांडे ने बताया कि 12 दिन पहले निर्माण के दौरान पेयजल लाइन टूट गई थी। इसमें से पानी तेज धार के साथ निकला तो पास के पेड़ के आसपास की मिट्टी कट गई और जड़ के पास गड्ढा हो गया। 12 दिन से इसी गड्ढे में पानी भरा हुआ है। पेड़ झुक गया है और दीवार की नींव में भी पानी जा रहा है। स्...