वाराणसी, जनवरी 6 -- वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को चौकाघाट में निर्माणाधीन 220/33 केवी क्षमता के जीआईएस उपकेंद्र एवं सम्बन्धित लाइनों के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि उपकेंद्र की डिजाइन का कार्य पूर्ण हो गया हैं। बाउंड्रवॉल का निर्माण लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण है। 33 केवी जीआईएस बिल्डिंग के पाईलिंग का कार्य हो रहा है। बिजली लाइन का फाउंडेशन चल रहा है। डीएम ने तय समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यदायी संस्था के मुताबिक उपकेंद्र बनने से शहर के बड़े हिस्से को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.