लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शहर में गोमती नगर स्थित नगर निगम वर्कशॉप (आरआर) स्थित निर्माणाधीन नगर निगम मुख्यालय के नवीन भवन के कार्यों में हो रही देरी और बाधाओं को लेकर शुक्रवार सुबह महापौर सुषमा खर्कवाल अचानक मौके पर पहुंच गयी। उन्होंने निर्माण कार्य में अवरोध बने पेट्रोल पंप को अब तक स्थानांतरित न किए जाने पर चीफ इंजीनियर आरआर मनोज प्रभात को कड़ी फटकार लगाई। इस मौके पर नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद थे। मेयर मुख्य अभियन्ता को फटकार रही थी और नगर आयुक्त सुन रहे थे। नगर आयुक्त के आदेश न होने की वजह से इसे हटाने में ढिलाई हुई। महापौर ने निर्माण स्थल की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर निगम की वर्कशॉप और उससे जुड़े पेट्रोल पंप को स्थानांतरित करने के निर्देश...