फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- शमसाबाद। नगर पंचायत की ओर से नाला और फुटपाथ निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जांच बैठा दी है। कायमगंज के एसडीएम और आरईएस के अधिशासी अभियंता को जांच दी गई हैं। मोहल्ला गढ़ी के मोहम्मद सैफ अली ने एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अलेपुर तिराहे से मक्की शाह दरगाह तक नाला व फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें घटिया कच्ची पीली सेम ईंट लगायी जा रही है। इसमें मानकविहीन कार्य कराया जा रहा है। इस मामले में एडीएम ने एक सप्ताह के भीतर जंाच कर रिपोर्ट मांगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.