देहरादून, जनवरी 30 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एक आर्किटेक्ट ने भवन निर्माण और नक्शा पास कराने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। नक्शा पास होने की बात कहने पर निर्माण शुरू किया गया। आवास विभाग ने चालान किया तो पता लगा कि नक्शा पास नहीं कराया गया था। पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आरोपी आर्किटेक्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डू एंक्लेव, शिमला बाईपास रोड निवासी पीयूष गर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बिल्डिंग बनवाने के लिए आर्किटेक्ट आकांशु गर्ग से संपर्क किया था। आर्किटेक्ट ने बिल्डिंग निर्माण के लिए उनसे 20 लाख रुपये लिए। इसके अलावा आवास विभाग से नक्शा पास कराने के नाम पर भी 10 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि वसूली गई। पीयूष गर्ग का आरोप है कि आर्किटेक्ट ने उन्हें झूठा भरोसा दिया था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.