बरेली, फरवरी 6 -- भमोरा। बंटवारे की जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने के साथ मारपीट हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव तखतपुर के संजीव कुमार ने बताया कि गांव के सरकारी स्कूल के समीप उसके परिवार की छह बीघा जमीन है, जिसमें नौ लोग सह खातेदार हैं। जिसमें से उसने अपने हिस्से की एक बीघा जमीन में काफी समय पहले निर्माण करा लिया था। उसी में शुक्रवार की सुबह उसने निर्माण शुरू किया, तो एक हिस्सेदार अपने बेटों के साथ आ गया और उसका निर्माण तोड़ दिया, विरोध करने पर मारपीट की। मारपीट में रामसनेही, सरिता, नरेश पाल घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अमरपाल ने बताया कि संजीव आदि लोगों ने उसके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। मना करने पर दबंगई दिखाते हुए मारपीट करने लगे। जिसमें अमरपाल, शकुंतल...