जौनपुर, जनवरी 6 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में स्थित निर्माणाधीन एक निजी अस्पताल के छत निर्माण के दौरान सोमवार को गिरकर श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल के भवन में ढलाई का कार्य चल रहा था। उसी समय शटरिंग का काम कर रहे 31 वर्षीय सिद्धू विश्वकर्मा पुत्र स्व. तिलकधारी विश्वकर्मा निवासी महिमापुर थाना जलालपुर अचानक छत से नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट आई। लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर श्रमिक के गांव महिमापुर से कई लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। चौकी प्रभारी शीतला चौकियां कृष्णा यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिद्धू की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.