औरंगाबाद, नवम्बर 27 -- उत्तर कोयल मुख्य नहर का पीसीसी तटबंध बनने के तुरंत बाद कई स्थानों पर टूटने लगा है। इससे स्थानीय किसानों में गहरी नाराजगी है। कांडी डिवीजन के पास नहर फाटक के समीप करीब 30 फीट तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया है। कांडी गांव स्थित पुल के पास लगभग 20 फीट और साया गांव के पास करीब 10 फीट लंबाई में भी तटबंध टूट गया है। नहर का बड़ा हिस्सा जुलाई 2024 में बनाया गया था लेकिन निर्माण के उसी महीने 27 जुलाई को कांडी गांव के पास तटबंध टूट गया था, जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों का आरोप है कि विभागीय ठेकेदार ने निम्नस्तरीय सामग्री का उपयोग किया। इसी कारण पीसीसी तटबंध बार-बार टूट रहा है। किसानों का कहना है कि जुलाई में 143 आरडी पर भी तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ था। इस वर्ष बरसात के दौरान नहर में पानी छोड़े जाने के बाद विभिन्न स्थानो...