बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- महराजगंज तराई,संवाददाता। तुलसीपुर ब्लॉक क्षेत्र के रमनगरा गांव के समीप डीप का‌ निर्माण कराया गया था। शुरुआत में ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। जिसके चलते एक साल में ही डिप कई जगह धंस व क्षतिग्रस्त हो गई। इस डिप से आवागमन करना खतरों से खाली नहीं है। आए दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है,लेकिन ठेकेदार की पांवर व पहुंच के आगे कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द डिप की मरम्मत न होने पर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि मानक के विपरीत डिप का निर्माण कराया गया है। जिससे डिप के गुणवत्ता की पोल एक साल में ही खुल गई है। डिप निर्माण कार्य में सामग्री व सरिया का कम प्रयोग ...