बाराबंकी, जनवरी 31 -- जैदपुर। हरख ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़रा में आठ माह पहले बनी कटेसर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह बिखरी गिट्टियां लोगों को चुटहिल कर रही हैं। हालात ऐसे हैं कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जिस कारण लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रा में कटेसर जाने वाली सड़क का निर्माण आठ माह पहले किया गया था। सड़क निर्माण के दौरान घटिया निर्माण कार्य होने की ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने पर सड़क का निर्माण दुबारा कराया गया था। इसके बाद भी आठ माह में ही सड़क जर्जर हो गई। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान न तो गुणवत्ता की जांच की गई और न ही मानकों का पालन हुआ। बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार ने...