जहानाबाद, जून 1 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड मे पेड़ पौधों की संख्या लगातार कम हो रही है। पौधारोपण अभियान के बाद भी पहले की तुलना में पेड़ों की संख्या में कमी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 80 के दशक में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया था। उसमें बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया था। उस समय सड़क किनारे और रेलवे लाइन के दोनों तरफ भी हजारों की संख्या में पेड़ लगाए गए थे। गया पटना रोड चौड़ीकरण में अधिकांश पुराने पेड़ कट गए हैं। सिर्फ कुछ जगहों पर सड़क किनारे पेड़ देखे जा सकते हैं। मखदुमपुर स्टेशन से अस्पताल के बीच में कुछ पुराने पेड़ बचे हुए हैं, जिनकी शोभा देखी जा सकती है। गर्मी के दिनों में उन पेड़ों के नीचे लोग अपने वाहन खड़ा कर आराम करते नजर आते हैं एवं बहुत से फुटपाथी दुकानदार भी पेड़ के नीचे दुकान लगा रहे हैं। मखदुमपुर के जितेंद्र शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.