महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। नौतनवा तहसील के विशुनपुरा वार्ड नंबर 22 नानक नगर निवासी राजकिशोर वर्मा व उनकी पत्नी शैलेष देवी ने कुछ लोगों पर मकान निर्माण कार्य रोकने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित दंपति ने जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की। राजकिशोर वर्मा ने बताया कि ठूठी चौराहे पर स्थित उनकी जमीन बैनामे के माध्यम से खरीदी गई है, जो नगर पालिका रिकॉर्ड में मकान संख्या 388 के रूप में दर्ज है। हाउस टैक्स का नियमित भुगतान किया जा रहा है तथा उपजिलाधिकारी कार्यालय से भवन निर्माण का नक्शा भी स्वीकृत है। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध रूप से निर्माण कार्य को रोका जा रहा है, और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने बताया की सिविल जज प्रवर खंड ने 12 दिसंबर को निर्मा...