कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को निर्माणाधीन उच्च प्राथमिक विद्यालय हौलीपर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए प्रयोग में लाई जा रही ईट, सीमेंट व मोरंग की क्वालिटी को बारीकी से देखा। काम करा रहे मौके पर उपस्थित ठेकेदार से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। इसकी शिकायत अथवा लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इतना ही नहीं उन्होंने नगर पंचायत के अवर अभियंता को विद्यालय में शौचालय का भी निर्माण कराने के निर्देश दिए। डीएम के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार व काम करने वाले लोगों में हड़कम्प रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.